Thursday, 18 January 2024

अवधपुरी दर्शन को जाऊँ

खुश हूँ मैं बहुत सुनो खुशी का तुमको राज बताऊँ

आये हैं अक्षत अवधपुरी दर्शन को जाऊँ


सुनो अवधपुरी में आज सभी है देव पधारे

शिव इंद्र यक्ष गंधर्व आये हैं राम के द्वारे 

मन मेरा हुआ बेकरार राम के दर्शन पाऊँ

आये हैं अक्षत अवधपुरी दर्शन को जाऊँ


सुनो संत महात्मा व्यास और सभी विप्र पधारे

होंगी कथा और यज्ञ आज फिर राम के द्वारे

मन की उठती उत्कंठा की मैं प्यास बुझाऊँ

आये हैं अक्षत अवधपुरी दर्शन को जाऊँ


उस अवधपुरी में पावन सरयू माँ बहती

कल कल करके वो राम की सारी कथा कहती

मन करता आज ही जाकर उसमें डुबकी लगाऊँ

आये हैं अक्षत अवधपुरी दर्शन को जाऊँ


सुनो अवधपुरी के राजा हनुमति लाल हैं

जो करते राम नाम से मालामाल हैं

हनुमान गढ़ी का भी आज फिर आशिष पाऊँ

आये हैं अक्षत अवधपुरी दर्शन को जाऊँ


सुनो अवधपुरी में सुंदर है एक भवन सुहाना

जहाँ होता बिहारी जी का रोज ही आना जाना

उस कनकभवन में जाकर के मैं शीश नवाऊँ

आये हैं अक्षत अवधपुरी दर्शन को जाऊँ


अब सुनो खुशी की बात, जो अब तक, बतायी ना

हट गए सारे ही टाट, ठाठ में सोहें ललना

हुई जन्मभूमि तैयार बिराजें रामलला

हर्षित होंगे सब देव देख के बाल कला

मन में छाई उमंग लला के दर्शन पाऊँ

आये हैं अक्षत अवधपुरी दर्शन को जाऊँ



No comments:

Post a Comment

Thanks a-lot

अवधपुरी दर्शन को जाऊँ

खुश हूँ मैं बहुत सुनो खुशी का तुमको राज बताऊँ आये हैं अक्षत अवधपुरी दर्शन को जाऊँ सुनो अवधपुरी में आज सभी है देव पधारे शिव इंद्र यक्ष गंधर्व...